फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण का आरोप

Tue, 17 Mar 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के रुडोली गांव के मध्य अशासकीय इंटर कॉलेज चित्रकूट की भूमि पर किसी बाहरी व्यक्ति के अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के तहसीलदार से की है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने शिकायत कर कहा है कि रुडोली चित्तौड़खाल के मध्य में विद्यालय की भूमि है। गांव के कुछ काश्तकारों ने 15 नाली जमीन 1999 में विद्यालय को दी थी। बताया कि इसके खेत संख्या 568 में जो दो नाली चार मुट्ठी भूमि है वह विद्यालय के नाम पंजीकृत है। इसकी रजिस्ट्री 1999 में की जा चुकी थी लेकिन इसी खेत पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण कर नवनिर्माण किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने तहसीलदार को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बाहरी लोगों की ओर से किस तरह से विद्यालय की भूमि अपने नाम रजिस्ट्री की गई इसकी जांच की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार सुनील दत्त सिमल्टी ने बताया कि तथ्यों के आधार पर स्कूल की भूमि की रजिस्ट्री 1999 में हुई है लेकिन इसी भूमि की दोबारा रजिस्ट्री कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें