फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी

Tue, 16 Apr 2019 12:06 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चौखुटिया के बाखली खेल मैदान में पूर्व सैनिकों की रैली को लेकर सेना द्वारा की जा रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सेना की सूर्य कमांड की गरुड़ डिवीजन द्वारा बाखली मैदान में 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली भूतपूर्व सैनिकों की रैली, मेडिकल कैंप और वीरांगनाओं के सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी दिन सूर्या सीएसडी कैंटीन के शुभारंभ के साथ ही मेडिकल कैंप भी आयोजित होगा। रैली के दौरान छह दिव्यांग सैनिकों को स्कूटी दी जाएगी। सेना द्वारा फौजी हथियारों, भांगड़ा और बैंड का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 
चौखुटिया के इतिहास में डोगरा रेजीमेंट द्वारा पहली बार आयोजित होने वाली पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की रैली को लेकर पूर्व सैनिकों में उत्साह है। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को रैली से पूर्व सूर्या कैंटीन का उद्घाटन होगा। बताया गया है कि कैंटीन खुलने से कुमाऊं के चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंण, स्याल्दे और सल्ट के अलावा गढ़वाल मंडल के गैरसैंण ब्लॉक के करीब आठ हजार से भी अधिक पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन

कैंटीन के उद्घाटन के बाद बाखली खेल मैदान में पूर्व सैनिकों की रैली होगी। इस दौरान सेना के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी होगा। शिविर में पेंशन संबंधी समस्याओं का निदान, सैनिकों की सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी के अलावा उपहार और आर्थिक सहायता आदि भी दी जाएगी। सभी पूर्व सैनिकों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है। रैली में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से वीर नारियों के योगदान को सम्मान
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रैली का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के योगदान और कुर्बानी को सम्मान देना है। इस दौरान सेना की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर दी जाएगी। सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान सेना के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इधर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शेरसिंह नेगी ने सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से अधिकतम संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि रैली को पहले 18 मार्च को होना था जिसकी तैयारी भी कर ली गई थी, परंतु आयोजन के ठीक एक दिन पूर्व अपरिहार्य कारणों से रैली स्थगित कर दी गई थी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें