जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों को देखते बाल रोग विशेषज्ञ।
अल्मोड़ा। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में सभी जांचे मुफ्त में की गई। बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन समेत अन्य चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों की भीड़ रही।
सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही मरीज उपचार को पहुंच गए थे। पर्ची काउंटर में मरीजों की काफी भीड़ रही। स्वास्थ्य शिविर के तहत पर्ची काउंटर में मरीजों की पर्ची निशुल्क काटी गई है। अस्पताल में मरीजों की सभी प्रकार की जांचे निशुल्क में की गई। बाड़ेछीना, धौलछीना, सोमेश्वर, छड़ौजा, डुंगरा, कोसी, पौधार समेत कई स्थानों से काफी संख्या में मरीज उपचार कराने को पहुंचे थे। भीड़ के कारण मरीजों को अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि शिविर के तहत मरीजों की सभी जांचे निशुल्क में की गई।