फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निज एंबुलेंस में ला रहा था शराब, पुलिस की तलाशी के दौरान भाग निकला चालक

विज्ञापन
ऐंबुलेंस में रखी शराब की बोतलों की गिनती करता पुलिस कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने वाली एंबुलेंस में अब शराब भी आने लगी है। पुलिस की चेकिंग के दौरान एंबुलेंस चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। एंबुलेंस में हरियाणा और पंजाब मार्का की 576 बोतल(48 पेटी) अंग्रजी शराब रखी हुई थी। पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

मामला रविवार देर शाम का है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस धार की तूनी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, नवीन जोशी, कांस्टेबल विनोद कुमार, पीआरडी कमल रौतेला ने एक निजी एंबुलेंस (टवेरा) यूए 07पी 3113 को चेक किया।
एंबुलेंस के पीछे की तरफ लेटने वाली सीट के नीचे चेंबर में 576 बोतल शराब बरामद की। अंधेरा होने के कारण चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल ने बताया की इस मामले में कोतवाली में आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब किसकी है और कहां जा रही थी आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही इसकी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 17एएलएम07पी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें