एसपी केएस नगन्याल ने अपराध समीक्षा के लिए शनिवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने शराब आदि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अराजक तत्वों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करें। ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए अल्मोड़ा नगर में रविवार को भी वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था लागू करें।
एसपी ने थाना प्रभारियों को वाहनों, होटल, ढाबों की आकस्मिक चेकिंग कर ओवरलोड टैक्सियों, गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाएं। लापरवाही से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए अल्मोड़ा नगर में यातायात सुचारु रखने के लिए रविवार को भी वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ गुंडा अधिनियम, 107/116 के तहत कार्रवाई करें। अपराधियों से सख्ती से निपटें।
बैठक में डीएसपी अल्मोड़ा कांतिबल्लभ पांडे, रानीखेत के डीएसपी जीआर वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी दुर्योधन सिंह जंगपांगी, यातायात प्रभारी निरीक्षक विपिन चंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा संजय सिंह गर्ब्याल, रानीखेत के कोतवाल पूरन लाल वर्मा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई अमर सिंह गुंज्याल, ठाकुर सिंह अधिकारी, केएन चौंसाली आदि सभी थाना, चौकी प्रभारी मौजूद थे।