फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर उत्पात मचाने वाला ग्राम प्रहरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उसोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के सूपाकोट गांव में शराब पीकर परिजनों के साथ मारपीट कर रहे ग्राम प्रहरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि सूपाकोट गांव का ग्राम प्रहरी विनोद चंद्र जोशी गांव में नशे की हालत में उत्पात मचा कर परिजनों के साथ मारपीट कर रहा है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया। 81 पुलिस अधिनियम में उसका चालान कर 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इधर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम में 15 चालकों का चालान कर 7500 रुपये और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर 36 व्यक्तियों से 6300 रुपये जुर्माना वसूला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें