अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले भर में एक साल से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत करीब 1,18,407 बच्चों को दवा दी जाएगी। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को दवा वितरण के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
अभियान सरकारी और निजी स्कूलों में चलाया जाएगा। इसके लिए 52,149 सरकारी स्कूल, 31,985 निजी स्कूल, 24,723 आंगनबाड़ी केंद्र और 9550 आईटीआई व पॉलिटेक्निक संस्थानों को चयनित किया गया है।