फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूती मिलों की भूमि बेचने की कराई जाएगी जांच : टम्टा    

Sat, 15 Apr 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अजय टम्टा बोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से उत्तराखंड को मिली जसपुर और काशीपुर की सूती मिलों की भूमि की प्लाटिंग कर हरीश रावत सरकार ने बेचने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड में टेक्सटॉइल पार्क बनाने के लिए केंद्र को भूमि उपलब्ध नहीं कराई। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भूमि बेचने के मामले की जांच कराई जाएगी।    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद में पारित जीएसटी बिल देश के आर्थिक उन्नयन में महत्वपूर्ण साबित होगा। एक राष्ट्र एक कर के लागू होने के बाद जनता को 18 से अधिक  करों से मुक्ति मिलेगी और वस्तुएं सस्ती होंगी। अब तक हर सामान पर 24 फीसदी तक टैक्स लगता था।

जीएसटी के लागू होने के बाद 17 से 18 फीसदी के बीच टैक्स लगेगा। जीएसटी से उद्योगों और उपभोक्ताओं को फायदा होगा। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि शराब को जीाएसटी के अंतर्गत लाने पर विभिन्न राज्य सरकारों ने आपत्ति जताई थी। इसे जीएसटी के अंतर्गत शामिल नहीं किया गया है।      
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि यदि जीएसटी लागू होने से राज्य सरकारों को कोई घाटा होगा, तो केंद्र  पांच साल तक सौ फीसदी घाटे की भरपाई करेगा। जीएसटी से देश की जीडीपी में दो फीसदी में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि संसद के पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक मान्यता देने के बाद अब पिछड़ा जाति आयोग का अलग से गठन करने का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याएं हल हो सकेंगी।। उत्तराखंड में शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शराब बुरी चीज है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाई जानी चाहिए। प्रत्येक गांव को इंटरनेट से जोड़ने के लिए केंद्र ने पांच हजार करोड़ रुपये पूर्व ही अवमुक्त कर दिए हैं। जिस पर काम शुरू हो गया है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, उपाध्यक्ष दर्शन रावत, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, गोपाल जीना आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें