फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फार आयुर्वेद में भागी रानीखेत की जनता

विज्ञापन
रन फार आयुर्वेदा के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी। अमर उ? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत। आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेदीय अनुसंधान संस्थान थापला की ओर से रानीखेत केमू स्टेशन से संस्थान तक आयोजित की गई पांच किमी की रन फार आयुर्वेद दौड़ में अजय, संगीता और बृजेश ने बाजी मारी। दौड़ में एसएसबी सीमांत मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी समेत 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौड़ में पुरुष वर्ग में अजय बिष्ट पहले, नीरज चंद्र दूसरे तथा गिरीश आर्या तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में संगीता किरौला, अनीसा अधिकारी, चंद्रकांता आर्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बृजेश शर्मा प्रथम, एचएस पटियाल द्वितीय रहे। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने आयुर्वेद का महत्व बताया और दीर्घायु के लिए आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान किया। संचालन अनुसंधान अधिकारी डॉ. अमित कुमार राय ने किया। डा. हरित कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें