नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय भट्ट ने भिकियासैंण के जैंठा और जैनल गांव में जन संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 6.85 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा के विधायक 21 जनवरी को देहरादून में धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में लहर है। समाज के हर तबके के लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ आगामी 21 जनवरी को भाजपा के विधायक देहरादून में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वह सतत प्रयासरत हैं।
इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भट्ट ने विधायक निधि से जैंठा में मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, पानी टैंक निर्माण के लिए 1.10 लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल में कंप्यूटर खरीद के लिए 25 हजार, जैनल में भंडार कक्ष निर्माण के लिए एक लाख, मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, राजकीय इंटर कालेज नौला में कंप्यूटर खरीद के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रधान दीपा देवी, जीवन सिंह, डा. प्रमोद नैनवाल, त्रिलोक सिंह भंडारी, प्रकाश जोशी मदन मेहरा, कुवेर सिंह, सुदर्शन अग्रवाल, शेर सिंह, कमल सिंह, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, हरवंश सिंह, प्रहलाद सिंह, आनंदी देवी, हेमा बिष्ट आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भट्ट का जैंठा और जैनल पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।