फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिगंलों साधन सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति पिंगलों के वार्षिक अधिवेशन में वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते समिति के सचिव - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति पिंगलों के 51वें वार्षिक अधिवेशन में समिति और किसानों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने समिति को मॉडल समिति बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। वार्षिक अधिवेशन में समिति के सचिव पंकज मिश्रा ने वार्षिक आख्या पढ़ी। उन्होंने कहा कि पिंगलों समिति किसानों के विकास के लिए बोर्ड को विश्वास में लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति स्वयं सहायता समूहों को हर प्रोत्साहित की रही है। उन्होंने कहा कि पिंगलों क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं है। अधिवेशन के मुख अतिथि इंद्र सिंह बिष्ट ने किसानों और शेयर होल्डरों से समिति को मॉडल समिति बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट ने हर पात्र किसान से समिति से लाभ उठाने को कहा। उन्होंने समिति में सभागार बनाने को कहा। इस मौके पर एडीओ सहकारिता निर्मला गोस्वामी, गिरीश रावल, जगदीश सती, डंगोली समिति के सचिव हरीश चंद्र जोशी, गिरीश रौतेला, प्रकाश चंद्र आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें