फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही उपेक्षा, प्रबंधन भी नहीं ले रहा सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांच माह के वेतन का भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोडवेज कार्यशाला परिसर में धरना दिया और जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुस्तैदी से ड्यूटी के बावजूद रोडवेज कर्मियों की उपेक्षा की जा रही है। निगम प्रबंधन भी कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि मेडिकल और ईएल के एरियर का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। नियमित, संविदा, एजेंसी, वाह्य स्रोत कर्मचारियों को जनवरी से मई तक का वेतन न मिलने से वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
उन्होंने संविदा, एजेंसी, वाह्य स्रोत कर्मियों को नियमित करने और कोरोनाकाल में मृत कर्मचारियों के परिवारों को दस लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की। कर्मियों ने मांगें जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने में राम दत्त पपनै, ममता दानू, चंद्रशेखर जोशी, हरीश पांडे, भगवती नेगी, मदन लाल, गुसाई राम, गोविंद प्रसाद टम्टा, हरीश रावत, राकेश कुमार आदि बैठे।
लंबित वेतन सहित आठ सूत्री मांगों पर तत्काल हो कार्रवाई
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबित वेतन का भुगतान सहित तमाम मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दूसरे दिन भी धरना और कार्यबहिष्कार किया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र ही गौर नहीं किया तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने कोरोनाकाल में ड्यूूूटी के दौरान जान गवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता तथा नौकरी देने की मांग उठाई।
तय किया कि 14 को मंडलीय कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती तो 17 जून को प्रांतीय आह्वान पर देहरादून में प्रत्येक शाखा के 15 सदस्य धरना, प्रदर्शन और कार्यबहिष्कार करेंगे।
वहां शाखाध्यक्ष गुंजन उपाध्याय, मंत्री लाल सिंह फर्त्याल, प्रांतीय सदस्य मनोहर सिंह रावत, क्षेत्रीय सदस्य प्रमोद कुमार जोशी, जीवन सिंह देव, भुवन चंद्र शर्मा, जगदीश पुजारी, ललित बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें