फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में छात्र संघ की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
रानीखेत पीजी कालेज में आमरण अनशन को समर्थन देते विहिप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रसंघ का आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार शाम प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार दिलीप सिंह ने आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने बताया कि अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है। छात्रसंघ ने सभी मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा और महासचिव सुधांशु भट्ट आमरण अनशन पर बैठे हैं, जबकि कई छात्र छात्राएं उनके समर्थन में धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। विहिप जिलाध्यक्ष किशन जलाल ने कहा कि शासन-प्रशासन को छात्र-छात्राओं की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रसंघ पदाधिकारी छात्रावास का निर्माण करने, खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करने, मुख्य प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के भुवन नेगी और जगदीश सिंह बिष्ट ने भी मांगों का समर्थन किया। शासन-प्रशासन की अनदेखी पर जमकर गुस्सा जताया। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं होती तो और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। नायब तहसीलदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों से वार्ता हुई। अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है। कुछ मांगें रह गई हैं। वह भी शीघ्र पूरी हो जाएंगी। यहां बृजमोहन भगत, अनंत भैसोड़ा, सूरज उपाध्याय, नितिन प्रकाश, राहुल बिष्ट, मनीष, महेंद्र बिष्ट, वरुण वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें