सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने की मांग को लेकर उक्रांद के बैनर तले चलाया जा रहा आंदोलन उन्नीसवें दिन और क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। नौवें दिन दो लोग अनशन पर बैठे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर पुरानी सरकारी व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर उक्रांद के बैनर तले चलाया जा रहा आंदोलन जारी है। नौवें दिन हयात सिंह किरौला और बालम सिंह किरौला क्रमिक अनशन पर बैठे। इधर आशा देवी, हंसी देवी, बचुली देवी, दिनेश उप्रेती, मोतुली देवी, ममता वर्मा, कमला देवी, हरीश कैड़ा, गोपाल सिंह, रामसिंह, नंदन सिंह आदि कई लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन जताया।
अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने पीपीपी मोड में व्याप्त खामियों और समस्याओं का उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मोड हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हुई सभा को उक्रांद के जिलाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, कुंदनराम, आनंद नाथ, प्रेमसिंह अटवाल आदि ने संबोधित किया।