फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत

Tue, 24 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील के सुदूरवर्ती सिंवाली गांव में पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। बताया गया है कि अधेड़ सोमवार सुबह किसी काम से निकले थे, देर रात तक घर नहीं लौटे। 
जानकारी के अनुसार सिंवाली गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र राधा बल्लभ (55) की परिजनों और ग्रामीणों ने तमाम स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पास के एक गधेरे में चंद्रशेखर का शव मिला। ग्रामीणों का मानना है कि संभवत: वह मवेशियों की तलाश में जंगल की तरफ निकले होंगे और इसी दौरान पहाड़ी से गिरकर उनकी मौत हो गई होगी। उपराजस्व निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरा। बिष्ट ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई करने के लिए मना कर दिया है, अलबत्ता शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें