फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

Sat, 07 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखौती मेला परिसर से अतिक्रमण की हटाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 21वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रशासन के रवैए पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रशासन आंदोलन के बाद भी अतिक्रमण को खाली नहीं करा रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आयोजित सभा में  वक्ताओं ने कहा कि द्वाराहाट ऐतिहासिक नगरी है, यहां के सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह से कब्जा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्याल्दे बिखौती मेला नजदीक है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है।

यदि मेले से पहले अतिक्रमण ध्वस्त नहीं किया गया तो आंदोलनकारी उग्र आंदोलन के साथ चक्काजाम, रैली प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। धरना देने वालों में मेला कमेटी के संरक्षक ओपी हरबोला, मेला कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश बुधानी, पुष्पेश त्रिपाठी, भुवन चौधरी, मुकुल शाह, प्रीत पाल सिंह, कैलाश फुलारा, जगत सिंह, दान सिंह राणा, गणेश चौधरी, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, अनिल चौधरी, श्याम दत्त मैनाली आदि थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें