ऐतिहासिक हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखौती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
20वें दिन धरने में श्याम दत्त मैनाली, हिम्मत सिंह, भुवन चौधरी, मुकुल शाह, ओपी हरबोला, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जगदीश बुधानी, धीरेंद्र मठपाल, आशीष वर्मा, जीवन सिंह, गणेश चौधरी, प्रीत पाल सिंह आदि बैठे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया और प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना था कि सार्वजनिक स्थल तक सुरक्षित नहीं हैं।
आंदोलन के बावजूद प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा रहा है। यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। मालूम हो कि आंदोलनकारी अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय में भी तालाबंदी कर चुके हैं।