फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के खिलाफ मजखाली के लोगों ने भी खोला मोर्चा

Thu, 10 Jan 2019 11:13 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के खिलाफ बैठक करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मजखाली के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण का विरोध शुरू कर दिया है। सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों की बैठक में प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। 15 जनवरी को डीडीए की प्रतियां सरयू नदी में बहाई जाएंगी।

विज्ञापन


प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के आंदोलन को संघर्ष समिति पूर्व में समर्थन दे चुकी है। मजखाली में अल्मोड़ा के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने बैठक की। तय हुआ 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बागेश्वर स्थित सरयू नदी में प्राधिकरण की प्रतियों को बहाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के नियम और शर्तें पूरी करने में कई दिक्कतें हैं, आर्थिक तंगी से जूझने के बाद बमुश्किल ग्रामीण भवन निर्माण करते हैं, अब उन्हें टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है।

इस अवसर पर अल्मोड़ा से प्रताप सिंह, लक्ष्मण ऐठानी, चंद्रमणि भट्ट, मजखाली संघर्ष समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह,शिव सिंह अधिकारी, कृपाल सिंह अधिकारी, केएस अधिकारी, एनएस अधिकारी, कुंदन अधिकारी, नीरज अधिकारी, जफर अहमद सहित तमाम लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 10 आरकेटी 03पी:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें