फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन का छापामार अभियान

Fri, 10 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन मुस्तैद हो गया है। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने नगर में व्यापारियों के यहां छापामारी अभियान चलाया। हालांकि व्यापारियों के यहां से पॉलिथीन  अथवा प्लास्टिक के बैग नहीं मिले।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सतीश बर्थवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, एसआई जावेद मलिक, उप राजस्व निरीक्षक पूरन नाथ गोस्वामी, जीवन चंद्र जोशी, ईश्वर मठपाल आदि ने सुबह जैसे ही छापामारी अभियान चलाया तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने 22 दुकानों में यह अभियान चलाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि व्यापारी कागज के लिफाफे और कपड़े के कैरी बैग का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें