फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी आधार कार्ड बनाने वाले नहीं पहुंचे

Mon, 12 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सोमेश्वर तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमेश्वर तहसील परिसर में आयोजित शिविर में आसपास के तमाम गांवों से भारी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने पहुंचे थे, लेकिन आधार कार्ड बनाने वाली टीम नहीं पहुंची। घंटों इंतजार के बाद लोगों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा और लोगों की नाराजगी देखकर खंड विकास अधिकारी वहां से चले गए। बाद में लोगों ने एसडीएम को भी स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। मौके पर पहुंचे सहायक समाज कल्याण अधिकारी के समझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। 
विज्ञापन


सोमेश्वर तहसील में आधार कार्ड बनाने के लिए सोमवार को कैंप लगाया गया था। कैंप में आधार कार्ड बनाने के लिए ताकुला ब्लॉक के डौनी, धौलरा, टोटा सिलिंग, पल्यूड़ा, भैसड़ गांव, खाड़ी सुनार, दियारी, चनौदा, भाना राठ, भैसड़गांव, रनमन, टाना, सर्प, माला, बनौड़ा फल्यांटी, मेहरा गांव, छानी समेत कई दूरस्थ गांवों से  सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। कैंप स्थल पर सुबह से ही लाइन लग गई थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक आधार कार्ड बनाने वाले नहीं पहुंचे। आधार कार्ड नहीं बनता देख लोगों का आक्रोश फूट गया और उन्होंने हंगामा मचा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देखकर बीडीओ महेश शर्मा मौके से खिसक गए। 
बाद में लोगों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी सविन बंसल को भी दी। उधर एसडीएम विवेक राय ने टीम के नहीं पहुंचने पर समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बाद में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के समझाने के बाद लोग किसी तरह शांत हुए। इधर एसडीएम ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए शीघ्र कैंप लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें