अल्मोड़ा के निकट कोसी नदी में बने बैराज की टेस्टिंग सफल रहने के बाद से बैराज के पांचों गेटों को अब बंद कर दिया गया है। स्थायी तौर पर गेट बंद कर दिए जाने के बाद दो दिनों में झील में काफी पानी जमा हो गया है। बृहस्पतिवार को विधायक मनोज तिवारी ने मौके पर जाकर बैराज का निरीक्षण किया।
अल्मोड़ा से करीब 12 किमी दूर कोसी नदी में करीब 33 करोड़ रुपये लागत से बने बैराज का काम तीन साल से पहले ही पूरा कर लिया गया है। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी शुरू से ही दबाव बनाए रहे। इसके लिए उन्होंने शासन से समय पर धन आवंटित करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जिससे काम की गति लगातार बनी रही। काम पूरा होने के बाद तीन दिन पहले बैराज में टेस्टिंग के तौर पर पानी भरना शुरू हुआ। अब टेस्टिंग सफल रहने के बाद दो दिन से बैराज के पांचों गेटों को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इधर दो दिन में ही प्रस्तावित झील में काफी पानी भर गया है।
गर्मियों ने नहीं रहेगा जल संकट : तिवारी
अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने मौके पर जाकर बैराज और झील का निरीक्षण किया। कहा बैराज समय पर बन जाने से अल्मोड़ा वासियों को गर्मियों में पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। अन्यथा बारिश कम होने से इस बार पानी का संकट गहराने की आशंका बनी हुई थी। आने वाले एक महीने में प्रस्तावित झील के पूरी तरह भर जाने की उम्मीद है। करीब दो किमी लंबी झील में लगभग चार लाख घन मीटर पानी इकट्ठा होगा। उ