फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छुट्टी के बाद छात्र को खींचकर ले गए युवक, डंडों और हेलमेट से पीटा

Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र के साथ छुट्टी के बाद मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि आर्मी स्कूल का छात्र अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनके भतीजे को जबरन बाइक पर खींचकर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

ग्राम पन्याली टाना निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भतीजा नितिन मेहरा पुत्र बालम सिंह 22 सितंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद बाहर निकला ही था। इस दौरान आर्मी स्कूल रानीखेत में पढ़ने वाला एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने मिलकर नितिन को जबरन बाइक पर बिठाया और होमफार्म क्षेत्र ले गए और नितिन को डंडों और हेलमेट से पीटा और गुप्तांग में भी वार किया। इससे पहले भी आरोपी छात्र के खिलाफ नितिन को पीटने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाने में दर्ज हो चुकी है, लेकिन उस समय समझौता हो गया था। अब दोबारा इस तरह की वारदात सामने आने से परिजन बेहद चिंतित हैं। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपित किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अशोक धनखड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें