फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के बाद अब जंगल की आग में झुलसी बहू ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
हेमा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठाना-मठेना में जंगल की आग से झुलस कर सास की मौत के एक सप्ताह बाद अब बहू ने भी दम तोड़ दिया। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बहू का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार देर रात उपचार के दौरान बहू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

लमगड़ा ब्लाक के ठाना-मठेना में बीते 24 जनवरी को जंगल में अचानक आग लगी थी। जंगल की आग घरों की ओर बढ़ी। घरों की ओर बढ़ रही आग देखकर अफरातफरी मची और ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। इस बीच सरस्वती देवी (60) पत्नी हीरा सिंह और उनकी बहू हेमा देवी (25) पत्नी नारायण सिंह भी अन्य ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुटी थी। आग बुझाते वक्त सास और बहू दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसे में सरस्वती देवी 90 और बहू हेमा देवी 20 प्रतिशत झुलसी थीं।
जिला अस्पताल से दोनों को हल्द्वानी रेफर किया गया था। बीते 28 जनवरी को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती सरस्वती देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर बुधवार की देर रात बहू हेमा ने भी एसटीएच में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रमेश रौतेला ने बताया कि हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम साढ़े चार बजे शव लेकर गांव पहुंचे, जहां देर शाम हेमा की अंत्येष्टि की गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

11 दिन के भीतर सास और बहू दोनों की मौत
अल्मोड़ा। घटना के 11 दिनों के भीतर ही सास और बहू दोनों की मौत हो गई। अभी सास सरस्वती देवी की मौत को मात्र एक सप्ताह का ही समय हुआ था की एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती बहू हेमा ने भी दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रमेश रौतेला ने बताया कि हेमा के छह और चार साल के दो छोटे-छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें