फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कैंची के बाद जागेश्वर धाम मंदिर में भी बढ़ी भक्तों की आवाजाही

Fri, 02 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। आस्था श्रद्धालुओं को तीर्थस्थलों तक खींच लाती है। फिल्म ''''हनुमान अंश'''' की सफलता के बाद कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद की चर्चा के बीच अब जागेश्वर धाम में भी भक्तों की आवाजाही बढ़ती नजर आ रही है। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के बाद कई श्रद्धालु जागेश्वर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह में भी जागेश्वर धाम श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। अक्तूबर की शुरुआत में भी मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भक्तों की चहल-पहल बनी हुई है। देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित इस प्राचीन शिवधाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। मंदिरों की घंटियों की ध्वनि और भोलेनाथ के जयकारों के बीच भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
सावन के बाद भी बनी हुई है रौनक
स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले सावन माह के बाद जागेश्वर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी कम हो जाती थी। इसके बाद आश्विन नवरात्र के दौरान धाम में फिर से रौनक लौटती थी, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। सावन बीतने के बाद भी श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है। अक्तूबर की शुरुआत में नवरात्र से पहले ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जागेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्राचीन मंदिर समूह, देवदार का प्राकृतिक परिवेश और शांत आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने शुरू की तैयारियां
श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने जागेश्वर धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। इसे देखते हुए यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक बार फिर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें