ताड़ीखेत में मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। कोरोना लॉक डाउन में फंसे लोगों को गन्तव्य भेजने की कवायद शुरू हो गयी है। द्वाराहाट और रानीखेत तहसील से देहरादून व हरिद्वार जाने वाले 36 लोगों की स्क्रीनिंग कर सोमवार की देर शाम देहरादून के लिए रवाना किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में सभी लोग स्वस्थ्य पाए गए। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट में सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। इनमें से सात लोग हरिद्वार के तथा 29 लोग देहरादून के हैं।