फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में भी लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड तकनीकी विवि का पर लीक हुआ है जिससे युवाओं में भारी नाराजगी है। ऐसे में उनकी भावनाओं को देखते हुए मंत्री को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।
विधायक ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए और प्रतियोगी परीक्षाओं की गोपनीयता भंग नहीं करनी चाहिए लेकिन सरकार इस मामले में मूक दर्शक बनकर बैठी है। विधायक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले में काफी हठधर्मिता दिखाई। युवाओं का दमन किया। उनपर लाठियां बरसाई, जो कि गलत है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल आदि मौजूद रहे।


पेपर लीक से टूटे सपनों के नाम जलीं मोमबत्तियां
रानीखेत/स्याल्दे। नीट और सीयूईटी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के विरोध में शनिवार देर शाम रानीखेत में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान परीक्षा संबंधी तनाव के बीच जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुभाष चौक से गांधी चौक तक निकले कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, अरुण रावत, कमलेश बोरा, गुसाईं राम, नेहा माहरा, कुलदीप कुमार, रमेश पंत, गोपाल सिंह देव आदि मौजूद रहे।
वहीं स्याल्दे क्षेत्र में छात्र-युवा आंदोलन से जुड़े लोगों ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। इस मौके पर आंदोलनकारी सुनील टम्टा, पूर्व बीडीसी राम सिंह, जगत सिंह, पूर्व प्रधान आनंद राम, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मोहन सिंह, अवतार सिंह, मंगल सिंह, देव सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को जनता की जीत बताया
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने दिल्ली के जंतर-मंतर से हुए आंदोलन के बारे में कहा कि यह आंदोलन केवल पेपर लीक के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और जवाबदेही विहीन व्यवस्था के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। पार्टी के केंद्रीय संयोजक पीसी तिवारी और प्रधान महासचिव नरेश नौड़ियाल ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि लगातार हुए पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को जनदबाव और जनता की नैतिक जीत बताया। कहा कि केवल एक मंत्री के हटने से व्यवस्था में बदलाव नहीं आएगा। पार्टी ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, दोषियों को कठोर सजा देने तथा भ्रष्टाचार की जड़ों पर प्रहार करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें