फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने को 4100 दिन होने पर गुरिल्लों ने गांधी पार्क में की सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नौकरी, पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के धरने को डीएम कार्यालय में सोमवार को 4100 दिन पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर गुरिल्लों ने गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया और धरना भी दिया। गुरिल्लों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों की अनदेखी किए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन

सभा में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा को लेकर कश्मीर में सरकार के सारे उपाय जहां विफल हो गये हैं वही नेपाल, बांग्लादेश, म्यामार और चीन से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भी आतंकवादियों की घुसपैठ हो रही है। सरकार विदेशों से सीमा की निगरानी को महंगे उपकरण तो मांग रही है, परंतु सीमा की सुरक्षा के लिए गुरिल्लों को तैनात करने में विश्वास नहीं कर रही है। पिछले 14 सालों से गुरिल्ले आंदोनरत हैं।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार गुरिल्लों की मांगों पर शीघ्र विचार करे। राज्य सरकार गुरिल्लों के लिए की गई घोषणाओं और शासनादेशों पर शीघ्र अमल करे। इस अवसर पर अल्मोड़ा की महिला गुरिल्ला साथी रेखा आर्या के पति के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। सभा और धरने पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, चंद्र सिंह डसीला, अर्जुन सिंह नैनवाल, भुवन चंद्र चौधरी, बिशन सिंह नेगी, खड़क सिंह पिलख्वाल, अमर राम, अन राम, नंद राम, किशन राम, गोपाल सिंह राणा, मनोहर सिंह, गोविंद बल्लभ कांडपाल, पनी राम, विजय जोशी, प्रेमबल्लभ कांडपाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें