फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में होगा ऐपण फैशन शो

Mon, 31 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
परंपरागत ऐपण से सजी साड़ियों का प्रदर्शन करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 परंपरागत कुमाऊंनी ऐपण को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही अल्मोड़ा में पहली बार ऐपण पर फैशन शो आयोजित करने की योजना है। इस संबंध में सीएम की घोषणा के मद्देनजर उद्योग विभाग ने कार्य योजना बना ली है। लोक शिल्प पर आधारित यह राज्य में अपनी तरह का पहला ऐपण फैशन शो होगा।
विज्ञापन


फैशन शो के माध्यम से जहां ऐपण शिल्प कला को कामर्शियल स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जाएगी वहीं  महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ लुप्तप्राय हो रही इस कला को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।    

  चार माह पूर्व अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  ऐपण कला पर आधारित शिल्प के काम से प्रभावित होकर अल्मोड़ा में इस साल नवंबर-दिसंबर में फैशन शो आयोजित करने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा को देखते हुए उद्योग विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकल क्राफ्ट पर पहली बार होने जा रहे  इस ऐपण शो के लिए उद्योग विभाग इन दिनों ऐपण युक्त मेजपोश, सूट, वास्केट,  डायरी, फोटो फ्रेम, टी-शर्ट और साड़ियों के निर्माण में लगा हुआ है। लोक कला शिल्प पर आधारित यह राज्य में अपनी तरह का पहला  ऐपण फैशन शो होगा। इधर उद्योग विभाग ने भी उम्मीद  जताई है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले यह शो अल्मोड़ा में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें