फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के विजयी जुलूस में अधिवक्ता से मारपीट

Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को निकाले गए विजयी जुलूस के दौरान मारपीट और हंगामा हो गया। आरोप है कि जुलूस के दौरान गाड़ी में फंसे अधिवक्ता को ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने पीट दिया जिसमें वकील को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



अधिवक्ता विनोद कांडपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा के समर्थन में रानीखेत नगर में विजय जुलूस निकाला गया। इसी दौरान मीना बाजार के पास उनका वाहन भीड़ में फंस गया। आरोप लगाया कि काफी देर तक हॉर्न बजाने के बावजूद रास्ता नहीं मिलने पर भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हाथ मारना शुरू कर दिया। जब वह बाहर आकर बात करने लगे तो जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल अधिवक्ता ने तहरीर में अपनी जान को खतरा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में दूसरे पक्ष के ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने भी तहरीर देकर अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि अधिवक्ता नशे में थे और उन्होंने जबरन वाहन को नो पार्किंग क्षेत्र में भीड़ पर चढ़ाने का प्रयास किया। कहा कि उनकी ओर से ताड़ीखेत से रानीखेत तक जुलूस निकला गया। जुलूस जहां पर खत्म होना था वहां पर अधिवक्ता ने हंगामा कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने अधिवक्ता की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद बताए और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कोट -
दोनों पक्षों की और से तहरीरें मिली हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वाहन को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में सीज किया गया है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी : अशोक धनखड़, कोतवाल, रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें