फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊंनी शास्त्रीय होली गायक गिरीश चंद्र जोशी का निधन

Tue, 18 Aug 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी शास्त्रीय होली के प्रसिद्ध गायक एवं संगीत शिक्षक गिरीश चंद्र जोशी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 78 वर्ष की आयु में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से अल्मोड़ा के संगीत प्रेमियों और सांस्कृतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

गिरीश चंद्र जोशी केंद्रीय विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे। कुमाऊंनी शास्त्रीय होली गायन को समृद्ध करने में भी उनका योगदान रहा। वह अल्मोड़ा की जाखनदेवी रामलीला से भी लंबे समय से जुड़े रहे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय विश्वनाथ घाट में किया गया। अल्मोड़ा होली संगीत प्रेमी ग्रुप ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जगत जोशी, भूपेंद्र पंत, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, भानू साह, दिनकर पांडे, रमेश पांडे, राघव पंत, अशोक पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें