फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम कैलाश टोलिया पहुंचे गांधी कुटिया 

Thu, 04 Oct 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताड़ीखेत की ऐतिहासिक गांधी कुटिया में तोड़फोड़ और गंदगी करने करने के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। एडीएम कैलाश सिंह टोलिया ने बृहस्पतिवार को ताड़ीखेत पहुंचकर गांधी कुटिया का निरीक्षण किया, राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुटिया में दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन ताड़ीखेत की ऐतिहासिक गांधी कुटिया में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी थी और कुटिया के अंदर गंदगी कर गए। श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे कांग्रेसियों ने जब यह मंजर देखा तो उनमें रोष फैल गया।  ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दर्ज कराई। जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम कैलाश सिंह टोलिया ताड़ीखेत गांधी कुटिया पहुंचे। उन्होंने कुटिया का निरीक्षण किया। कहा कि मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर गांधी कुटिया की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई और दो सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा। ज्ञापन सौंपने वालों कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, यूथ अध्यक्ष अभिषेक बिष्ट, वसीम कुरेशी, अमन शेखर, मो. शाहनवाज, विजय तिवारी, विनीत चौरसिया, अगस्त शाह, पंकज गुरुरानी आदि शामिल थेे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें