फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अदिति ने जीता कांस्य

Sun, 07 Oct 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता शटलर अदिति भट्ट कोच डीके सेन के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
म्यांमार में आयोजित एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 में जिले के द्वाराहाट ब्लॉक की धनखल गांव निवासी खिलाड़ी अदिति भट्ट ने अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। अदिति भट्ट एशियन जूनियर चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला खिलाडी हैं। अदिति का चयन पहली बार वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में भी हुआ है।      
विज्ञापन


तीन से सात अक्तूबर तक म्यामार में आयोजित चैंपियनशिप के अंडर 17 बालिका एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अदिति ने इंडोनेशिया की सिफी रिजिका को 20-22,21-13 और 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमी फाइनल में अदिति को इंडोनेशिया की आशिया से 12-21 और 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अदिति को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अदिति एशियन जूनियर चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला खिलाडी हैं। अदिति ने पदक अपने कोच डीके सेन के मार्गदर्शन में जीता है। जो उनके साथ म्यामार में भारतीय कोच के रूप में टीम के साथ हैं। अदिति भट्ट साईं बैडमिंटन एक्सटेंशन सेंटर अल्मोड़ा की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


अदिति के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार और पदाधिकारियों ने प्रशन्नता व्यक्त की तथा अदिति, उनके कोच डीके सेन तथा उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें