फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड खाते से लिंक कराना अनिवार्य

Mon, 08 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना (मनरेगा) के मजदूरों को अब आधार कार्ड बना कर इसे बैंक खाते से लिंक कराना होगा। यदि आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया गया तो मजदूरों के खाते में मजदूरी जमा नहीं हो सकेगी। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा इस संबंध में जारी किया गया आदेश लगमड़ा ब्लाक मुख्यालय में पहुंच चुका है।  
मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य होते हैं। ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों का भुगतान ब्लाक मुख्यालय से सीधे मजदूरों के खाते में किया जाता है। जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से मनरेगा के मजदूरों के खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश लमगड़ा ब्लाक मुख्यालय में पहुंच चुका है। अब मनरेगा के मजदूरों के बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी कर दिया गया है। यदि मजदूरों ने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया गया तो उनके खाते में मजदूरी का भुगतान नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में समय-समय पर काम होते रहते हैं। अधिकांश श्रमिकों के अब तक आधार कार्ड नहीं बने हैं। जिनके बने भी उनमें कई त्रुटियां हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मजदूर चिंतित हैं कि आधार नहीं बना तो मजदूरी कैसे मिलेगी।  ग्राम पंचायत मल्ला बिनौला के श्रमिक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए वह नजदीकी केंद्र में कई बार गए, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें