फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. सरोज नैथानी ने किया राजकीय अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
राजकीय अस्पताल में डाक्टरों को निर्देश देती अपर स्वास्थ्य निदेशक। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. सरोज नैथानी ने यहां राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव कक्ष को अस्पताल के मुख्य भवन में शिफ्ट करने, इमरजेंसी वार्ड को सुविधा संपन्न बनाने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में टीकाकरण प्रतिदिन होने चाहिए। बाद में उन्होंने रोगियों का हालचाल भी जाना। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डाक्टरों के अभाव में ट्रामा सेंटर का संचालन नहीं हो पाया है। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ.नैथानी ने राजकीय अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं देखी। दवा स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी कक्ष को सुविधा संपन्न बनाने की जरूरत है। वहां अलार्म सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल का प्रसव कक्ष कुछ दूरी पर स्थित है, अपर निदेशक ने इसे अस्पताल के मुख्य भवन में शिफ्ट करने को कहा। वार्डों के निरीक्षण के दौरान निदेशक भर्ती रोगियों और उनके तीमारदारों से मिली, उनसे अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि अस्पताल परिसर में रोगियों और तीमारदारों के लिए बड़ी एलसीडी लगाई जानी जरूरी है। गर्भवती महिलाओं के प्रतिदिन टीकाकरण करने पर जोर दिया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई, डॉ. केके पांडे, डॉ. सुनीता टम्टा सहित तमाम डाक्टरों के साथ अपर निदेशक ने बैठक कर जरूरी जानकारी हासिल की। निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. सविता हयांकी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें