फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने दी मां की चिता को मुखाग्नि

विज्ञापन
दिवंगत मां प्रो. सुधा दुर्गापाल की चिता को मुखाग्नि देती रूप दुर्गापाल साथ में बहन और पिता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की मां कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में शिक्षा संकाय की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा दुर्गापाल (68) का लंबी बीमारी के बाद दुगालखोला स्थित निवास पर निधन हो गया। वह अपने पीछे पति पूर्व निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, दो बेटियां रूप और पारुल को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम विश्वनाथ घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। दोनों बेटियों और पति ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, प्रो. शेखर जोशी, डा.जीसी पांडे, डा. ललित पंत, बीएस मनकोटी, राघव पंत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें