फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: करबला में प्रदर्शन से पहले ही कार्यकर्ता हिरासत में, रानीखेत में विरोध

Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र में कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कार्यकर्ताओं को क्वारब से ही हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रानीखेत लाया गया। इस कार्रवाई के विरोध में रानीखेत में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, नवल किशोर पाण्डेय, विपिन कुमार भार्गव, देव गोयल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने समर्थन जताते हुए नारेबाजी की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हिन्दू संगठनों के साथ इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे मुद्दे उठाने वाले संगठनों पर ही कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें