अल्मोड़ा। धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना दन्या में जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने व्यापार मंडल, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, टैक्सी यूनियन और सीएलजी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, आतिशबाजी की दुकानों में अग्निशमन उपकरण और कानून व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि हुड़दंग या शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।