द्वाराहाट में होटल स्वामियों की बैठक लेते थानाध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
ईद पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने आम नागरिकों की बैठक लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रोजा इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया। बैठक में कोतवाल एससी जोशी, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, दीप भगत, कामरान कुरैशी, नईम खान, शंकर ठाकुर, विनोद कुमार, मुशाहिद रजा, वसीम अहमद, मोहसिन खान थे।
उधर द्वाराहाट में एसएसपी के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने होटल स्वामियों की बैठक लेकर अपराधिक गतिविधियों को रोकने में सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों से परिचय पत्र लेना जरूरी है। सभी का पंजीकरण किया जाना होगा। उन्होंने होटल स्वामियों को तमाम दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसआई बीआर पौरी, दरबान सिंह, प्रमोद वर्मा, होटल स्वामी देवेंद्र सिंह, भगवान चौधरी, नवीन जोशी, रमेश उप्रेती, अमित शाह, शेखर उपाध्याय, योगदा आश्रम के स्वामी अजिन कुमार आदि मौजूद थे।