फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर में भांग की खेती पर चला पुलिस का डंडा

Wed, 06 Sep 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 5 एएलएम 4 पी- सोमेश्वर क्षेत्र में भांग की खेती नष्ट करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र में भांग की खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के कई हिस्सों में पुलिस ने खेतों में खड़ी भांग की फसल को नष्ट कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस की टीम थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में टाना, मड़ी, लखनाड़ी, बरगला पहुंची और खेतों में खड़ी भांग की फसल को नष्ट किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में लोग भांग की खेती करते हैं। इसका प्रयोग चरस और गांजे के लिए किया जाता है जो अवैध है। ऐसे में पुलिस ने भांग की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया है। कहा कि लोगों को स्वयं भांग की खेती नष्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पुलिस इसे नष्ट करेगी। टीम में हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, विरेंद्र राय, कांस्टेबल सूरज कुमार, देवेश सिंह शामिल रहे।


मांस के मनमाने दाम लेने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद की ओर से निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर मांस बिक्री करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि छावनी परिषद की ओर से दुकान पर एकाधिकार होने के कारण दुकान स्वामी मांस का मनमाना दाम वसूल रहे हैं। दुकान स्वामी छावनी परिषद को चार लाख रुपये प्रति माह किराया देते हैं। इसके बदले ग्राहकों से मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। इसका विरोध करने पर व्यापारी ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें