फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को किया बीईओ कार्यालय संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील में छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोपी राजकीय इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिकियासैंण संबद्ध कर दिया गया है। मामले में बाल कल्याण समिति की ओर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

भिकियासैंण क्षेत्र के एक राजकीय इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य पर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को गलत तरीके से छूने और उनके साथ अश्लील बातें करने का आरोप लगा है। चाइल्ड हेल्पलाइन सल्ट के माध्यम से यह मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा है। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण भी मांगा है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन सल्ट के माध्यम से इस मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने बाद आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जोशी ने बताया कि सोमवार को इस मुद्दे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से भी मुलाकात की गई। इधर जांच प्रभावित न हो इसको लेकर बाल कल्याण समिति ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखा है। सीईओ एचबी चंद ने बताया कि जांच प्रभावित न हो इसको देखते हुए आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिकियासैंण संबद्ध कर दिया है। सीईओ ने बताया कि आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण मिल गया है। उनका कहना है कि षड़यंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। विधायक निधि के पैसे के आवंटन को लेकर दबाव बनाने के लिए उन पर आरोप लगाए गए हैं। सीईओ ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामले में विभागीय जांच भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें