फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

Mon, 27 Nov 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धरना देते फड़ व्यवसाई। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में द्वाराहाट में फड़, खोखा व्यापारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने पहले प्रशासन उनकी उचित व्यवस्था करे, जब तक व्यवस्था नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मालूम हो कि द्वाराहाट में इन दिनों कर्णप्रयाग एनएच मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस बीच सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। जिसमें कई फड़, खोखे भी इसकी चपेट में हैं। अनदेखी का आरोप लगाते हुए फड़ व्यापारियों ने आंदोलन शुरू किया है। दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर दूसरे दिन प्रेम प्रकाश, सुरेश भट्ट, महेश पंत, मनोज अधिकारी, राजेंद्र लाल चौधरी, मदन सिंह, कुंती देवी, लीला देवी, रेखा आर्या, बसंत कुमार, दीपा देवी, प्रमोद पांडेय, रवि जोशी, तेज सिंह खंपा, नीरू आर्या, विजय लाल चौधरी, आनंद सिंह आदि बैठे। वक्ताओं ने प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि तीन-चार दशकों से वह लोग फड़ लगाकर परिवार की गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन चौड़ीकरण के नाम पर उनकी दुकानों को हटाने का षड्यंत्र चल रहा है, जबकि प्रशासन ने उनकी स्थायी व्यवस्था पहले ही कर लेनी चाहिए थी, इस दौरान प्रशासन के खिलाफ के जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह राजस्व नक्शे के हिसाब से अतिक्रमण हटाएंगे और फड़, खोखा व्यापारियों का अहित नहीं होगा, लेकिन फड़ व्यापारियों का कहना है कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें