फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर करें कार्रवाई : भदौरिया

Sun, 17 Mar 2019 01:24 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण में मौजूद कार्मिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डीएम कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अनुवीक्षण टीमों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को समन्वय और टीम भावना से कार्य करना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका निस्तारण किया जा सके। जो भी शिकायतें निर्वाचन के समय आती हैं उसका निस्तारण एक निश्चित समय में कर लिया जाए। आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर दायित्व निभाएं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नोडल अधिकारी से संपर्क करें। नोडल अधिकारी निर्वाचन सीडीओ मनुज गोयल ने कहा कि उड़न दस्ता टीम एक ही जगह पर न रहकर अपने क्षेत्र का भली भांति निरीक्षण करें। इस दौरान विडियो अवलोकन, उड़न दस्ते और वीडियो निगरानी टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी आचार संहिता केके पंत ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंधन होने पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षिण मो. गुलफाम, अपर प्रभारी आदर्श आचार संहिता अरविंद सैनी, विनोद कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक एचबी चंद आदि उपस्थित थे।

ईवीएम, कंट्रोल और बैलेट यूनिटों का रेंडमाइजेशन कल
अल्मोड़ा। चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों, कंट्रोल और बैलेट यूनिट और वीवीपैट का 18 मार्च को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट में रेंडमाइजेशन किया गया।  जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी राजनीतकि दलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों से उपस्थित रहने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें