फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर छुट्टी के नदारद शिक्षिका पर कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 04 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखोली, जूहा खडगोली, प्राथमिक विद्यालय वलना और प्राथमिक विद्यालय खडगोली का औचक निरीक्षण कर वहां पठन-पाठन सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिखोली में 15 जनवरी के बाद से अनुपस्थित चल रही सहायक अध्यापिका के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति की।
विज्ञापन


 बीईओ ने बताया कि रिखोली में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से तमाम कार्य हो रहे हैं, इस तरह के कार्य अन्य विद्यालयों को भी करने चाहिए। निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखोली की सहायक अध्यापिका अनुपस्थित पाई गईं। वह 15 जनवरी से बगैर छुट्टी लिए नदारद हैं।

 बीईओ ने तत्काल प्रभाव से अध्यापिका का वेतन रोककर कार्रवाई की संस्तु़ति की। प्राथमिक विद्यालय रिखोली में शैक्षिक वातावरण ठीक पाया गया। बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक हरीश फुलोरिया वहां सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय में खेल मैदान बना रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण महिलाएं मैदान में दूब रोपण कर रही थीं। विद्यालय में मेरे आंगन के तारे नवाचार कार्यक्रम की जानकार भी ग्रामीणों से ली गई। अन्य विद्यालयों में भी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। उनके साथ सहायक अध्यापक गिरीश चंद्र बेलवाल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें