फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में मनाई गई महात्मा गांधी, शास्त्री जयंती

Sun, 02 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की वेशभूषा में स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। नगर में स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रभातफेरी निकाली। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सविन बंसल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अहिंसा दिवस का संकल्प दोहराते हुए लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई। स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने ध्वजारोहण किया। 
कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में प्रताप सिंह सत्याल आदि ने विचार रखे। एसडीएम विवेक राय ने संचालन किया। वहां एडीएम इला गिरी, मदन लाल साह, मदन मोहन पांडे, अख्तर हुसैन, केवल सती, डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. रमेश चंद्र पांडे राजन, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, मनोज उपाध्याय, राजेश तिवारी, राकेश जोशी, एसडीएम रजा अब्बास, नंदाबल्लभ जोशी, आईसी जोशी आदि थे। सुबह स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। संचालन अख्तर हुसैन ने किया। अन्य कार्यक्रमों में दीप लाल साह, गिरीश मल्होत्रा, सरिता टम्टा, राधा नेगी, पीतांबर पांडे, तारा जोशी, पूरन रौतेला, पंकज कांडपाल आदि थे। रैमजे इंटर कॉलेज में सर्वधर्म सभा हुई। जिसमें तकली, महिला हाट, उद्योग विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुति दी। लैप्रोसी मिशन, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, बालिका निकेतन में विभिन्न संगठनों ने फल बांटे। नवदुर्गा समिति ने लक्ष्मेश्वर स्थित ऐतिहासिक सभा स्थली, विवेकांनद इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, हाईस्कूल तलाड़ में भी गांधी, शास्त्री जयंती मनाई। वहां विधायक मनोज तिवारी समेत स्कूल के शिक्षक थे। जीआईसी डीनापानी में विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तहसील कार्यालय सोमेश्वर, डिग्री कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज राजीव शर्मा ने किया पौधरोपण 
अल्मोड़ा। जिला न्यायालय सभागार में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गीत गाया गया। न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा ने न्यायालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। जिसमें जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा समेत न्यायिक अधिकारीगणों ने भी पौधरोपण किया। वहां अतिरिक्त जिला जज ओम कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शेष चंद्र, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानुप्रकाश तिलारा आदि थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें