फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन से पढ़कर लक्ष्य हासिल करें : तिवारी

Thu, 12 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल उच्चीकृत होने पर जीआईसी पेटशाल में संसदीय सचिव और विधायक मनोज तिवारी का सम्मान किया गया। इसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, सदाचार से आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से सात लाख रुपए स्वीकृत किए।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं लगन से पढ़कर लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने स्कूल को फर्नीचर के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि स्कूल के दो कक्षों के लिए जिला योजना से 22 लाख रुपए स्वीकृत हो गए हैं, जबकि स्कूल भवन के लिए 25 लाख रुपए का स्टीमेट सीएम को भेजा गया है, जल्द ही धनराशि स्वीकृत हो जाएगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थी, खिलाड़ी सपना, गौरव, प्रियंका को पुरस्कृत कर मिठाई बंटवाई। ग्रामीणों ने विधायक से शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग की। उन्होंने पेटशाल, डुंगरी में जनसंपर्क किया।
बताया कि पीएमजीएसवाई से स्वीकृत डुंगरी-पेटशाल सड़क में जल्द काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने डुंगरी में पेयजल टैंक निर्माण के लिए दो लाख रुपए, जन मिलन केंद्र निर्माण को 2.5 लाख, अनुसूचित जाति बस्ती में टैंक निर्माण को 50 हजार विधायक निधि से देने की घोषणा की। वहां ब्लाक प्रमुख भैंसियाछाना हरीश बनौला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पूरन सिंह सुप्याल, खजान पेटशाली, केशव दत्त, नरेश बाराकोटी, जगदीश सिंह, हरीदत्त शर्मा, जीआईसी पेटशाल प्रधानाचार्य बसंत लाल, ललित पूना, बीडीसी सदस्य डुंगरी भूपाल मटेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें