फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की दुगालखोला निवासी ममता लोहनी ने दीपक सिंह बिष्ट के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर की दुगालखोला निवासी ममता लोहनी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कहा कि नगर निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने बिना किसी कारण के उन्हें गाली दी। इसके अलावा उनके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। इससे उनके परिवार में भय बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में दीपक सिंह बिष्ट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें