बागेश्वर। कपकोट के तीख में मछली पालक के तालाब से दो क्विंटल से अधिक रैंबो ट्राउट मछली चोरी होने का मामला सामना आया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
पूर्व प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने बताया कि आदिबद्री स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से संचालित मछली तालाब से बृहस्पतिवार की रात को मछलियां चोरी हो गईं। बताया कि इन्हीं मछलियों के भरोसे समूह के सदस्यों की आजीविका चलती है। पूर्व प्रमुख ने कहा कि गांव में बाहरी लोग आकर बिना सत्यापन के फेरी लगा रहे हैं। पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। मौखिक शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने गांव जाकर निरीक्षण किया है। जांच जारी है। संवाद