फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने दो शिक्षकों पर लगाया रेप का आरोप

Wed, 27 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसका बच्चा पैदा होने के मामले में हाईकोर्ट में अगले माह के पहले सप्ताह में सुनवाई हो सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक शिक्षक  का डीएनए मैच कर चुका है। हालांकि युवती का आरोप है कि दूसरे शिक्षक ने भी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


अब इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अगली कार्रवाई होगी। हालांकि युवती के बयानों और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दूसरे शिक्षक पर भी धारा 376 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि युवती से पैदा हुए बच्चे की भी कुछ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई है।

क्या है मामला
बीती साल अप्रैल को भनोली तहसील के एक गांव में अविवाहित युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया था। युवती ने एफआईआर में क्षेत्र के दो अलग-अलग सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच महिला पुलिस को सौंपी गई थी। एक शिक्षक ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर डीएनए जांच कराने का आग्रह किया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर बच्चे और शिक्षकों के डीएनए की जांच की गई।
विज्ञापन


इनमें से एक शिक्षक का डीएनए मैच कर गया है। इस आधार पर पुलिस ने इस शिक्षक को धारा 376 के तहत दोषी पाया है। चूंकि युवती ने दूसरे शिक्षक पर भी रेप का आरोप लगाया है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 376 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। इस मामले में अगले माह के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट में सुुनवाई संभव है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें