अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में मिशन कोशिश पर आधारित बाल मेले में बच्चों ने शैक्षिक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। मेले में शिक्षकों के निर्मित 500 से अधिक शिक्षण सहायक सामग्री और वीडियो प्रस्तुत किए।
मिशन कोशिश के आठ सप्ताह की शैक्षिक गतिविधियों के समापन पर आयोजित मेले में जहां बच्चों ने अधिगम उपलब्धियां प्रदर्शित की। शिक्षकों ने निर्मित शैक्षिक संसाधनों को साझा किया। विद्यार्थियों ने सीखी गई बातों का रचनात्मक प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष किया।
शिक्षक भास्कर जोशी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की विविध शैक्षिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से नवाचार किए जा रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पान सिंह ने कहा कि विद्यालय के दोनों शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिनके प्रयासों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ी है। संवाद