फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एबीवीपी के रोहित सिंह कुमल्टा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज

Wed, 30 Sep 2026 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में एबीवीपी ने आखिरकार एनएसयूआई के विजयी रथ को रोक कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित सिंह कुमल्टा ने एनएसयूआई के अमित बिष्ट को 294 मतों के अंतर से पराजित किया। इस तरह एबीवीपी को पांच वर्षों के अध्यक्ष पद पर जीत के सूखे को खत्म किया।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में भारी पुलिस बल के साथ आठ मतदान केंद्रों में छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रोहित सिंह कुमल्टा और एनएसयूआई के अमित बिष्ट आमने-सामने थे। शाम को परिणाम घोषित किया गया। इसमें अमित बिष्ट को 854 और रोहित सिंह कुमल्टा को 1147 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाष्कर जोशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित जोशी पुत्र हेमंत जोशी को एक वोट हराया। उपाध्यक्ष पद पर भाष्कर जोशी को 959, सुमित जोशी पुत्र हेमंत जोशी को 958 जबकि सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी को 51 मत मिले।इसके बाद हुई री-काउंटिंग में दोनों के मत बराबर हुए जिसके बाद विवि प्रशासन की ओर से पर्ची सिस्टम से दोनों की किस्मत का फैसला गया। इसमें सुमित जोशी ने जीत दर्ज की। वहीं, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रश्मि पांडे ने दीपिका बिष्ट को 400 मतों से हराया। रश्मि पांडे को 1172 और दीपिका बिष्ट को 772 मत मिले। सचिव पद पर एक नामांकन होने से भाष्कर गिरी गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव पद पर सीता चम्याल ने नेहा आर्या को 218 मतों से पराजित किया। नेहा आर्या को 836 और सीता चम्याल को 1054 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सांस्कृतिक सचिव पद पर हिमाली जोशी ने विकास सिंह को 176 मतों से हराया। हिमाली जोशी को 1034 जबकि विकास सिंह को 858 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर दर्शन जोशी ने मुकेश लटवाल को 250 वोटों से हराया। दर्शन जोशी को 1096 और मुकेश लटवाल को 846 मत मिले। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों ने नगर में ढोल- नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकालया
निर्विरोध चुने गए संकाय प्रतिनिधि
एसएसजे परिसर में कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विशाल चन्याल, दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि पद पर वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर भारतेंदु भाकुनी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर हर्षिता बोहरा और विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकिता भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


2019 के बाद से परिसर में एनएसयूआई का रहा दबदबा
एसएसजे परिसर में 2019 से अब तक हुुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने दो बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है जबकि एक बार निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। परिसर में 2019- 2020 सत्र में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते 2020-2021 और 2021-2022 में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके थे। इसके बाद 2022-2023 में एनएसयूआई के प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। 2023-2024 में दूसरी बार हुए चुनाव में भी निर्दलीय ने जीत दर्ज की। हालांकि 2024-2025 के चुनाव स्थगित हो गए थे। फिर वर्ष 2025-2026 एनएसयूआई को फिर अध्यक्ष पद पर जीत मिली। अब इस बार एनएसयूआई के वर्चस्व को तोड़कर एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें